थाना प्रभारी कोलारस ने दिलाई बड़ी सफलता - चार मोटर साईकिल चोर, दो अवैध परिवहन के ट्रेक्टर एवं सटोरिया गिरफ्तार
हरीश भार्गव, रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस थाने में शनिवार को अप.क्र. 410/21 धारा 379 ताहि. में आरोपी चंदू पुत्र रामजीलाल खटीक निवासी भटनाबर थाना पोहरी जिला शिवपुरी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाईकिल क्र. एमपी 39 एमई 9124 को बरामद कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने मो.सा.क्र. एमपी 33 एमआर 6976 जि.चि. शिवपुरी के सामने से चोरी करना एवं मो.सा.क्र. एमपी 08 एमएफ 7591 जिला गुना से चोरी गई मो.सा. बरामद की एवं थाना कोलारस पूर्व वर्ष 2020 में चोरी गई मोटर साईकिल क्र. एमपी 33 एमके 2668 कोलारस फूलराज होटल के सामने से चोरी करना स्वीकार किया आरोपी से अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ जारी है आरोपी के कब्जे से उक्त गाड़िया बरामद करने में थाना प्रभारी आलोक भदौरिया, अरूण वर्मा, रामसिंह भिलाला, जितेन्द्र रायपुरिया, सौरभ पचौरी, नाहर सिंह, ओमसिंह आदि की विशेष भूमिका रही ।
कोलारस पुलिस ने दो अवैध रेत के ट्रेक्टर पकड़े
कोलारस - कोलारस थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि करीब 01 बजे पड़ोरा चौराहे पर गश्त चैकिंग के दौरान बिना रोल्टी के अवैध रूप से बजरी का उत्सनन का परिवहन करते हुये ट्रेक्टर क्र. एमपी 33 एबी 9992 पावर ट्रक का महिन्द्रा बिना नम्बर का ट्राली रेत से भरी हुई पकड़ी गयी जिस पर से अप. क्र. 411/21 धारा 379 ताहि. 18(1) म.प्र. खनिज अधिनियम चालक आरोपी मोहर सिंह गुर्जर व धर्मवीर गुर्जर निवासी गोराटीला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया उक्त ट्रेक्टर को पकडने में थाना प्रभारी आलोक भदौरिया, सउनि. अरूण वर्मा, प्रआर. 306 सुभाष यादव, आर. ओमसिंह, दीनू रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।
सटोरिये गिरफ्तार
कोलारस - शुक्रवार को पड़ोरा चौराहे पर आरोपी फूलसिंह पुत्र बच्चनलाल रावत निवासी अमरपुर के द्वारा सट्टा चलाते हुये पाये गये जिनसे नगदी एवं सट्टा अंकलिपी पर्ची जप्त की गई जिस पर से अप. क्र. 409/21 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम कायम किया गया सट्टा पकड़ने में सउनि. रामवीर रघुवंशी एवं मनोज कुमार की विशेष भूमिका रही।



