खरगोन में सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, पत्थरबाजी के बाद की तोड़फोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हमला बोल दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। मंगलवार सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने जिले के बिस्टान थाने में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है  बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने चोरी के एक आरोपी की पिटाई की थी, जिससे सोमवार रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा मचाया। पुलिस ने फिलहाल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात अब भी तनावपूर्ण है।  बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। एसडीएम ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन अब धीरे-धीरे नियंत्रण में है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म