ब्राह्मणों के खिलाफ कथित अपमान जनक टिप्पणी को लेकर सीएम के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रायपुर - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में 21 सितंबर तक कोर्ट ने जेल भेज दिया है। जमानत आवेदन नही लगाने पर नंदकुमार बघेल के जेल भेजा गया है। नंद कुमार बघेल की ओर से वकील गजेंद्र सोनकर ने सारी जानकारी दी। उन्हें दोपहर में पुलिस ने गिरफ्तार कर जनक कुमार हिडको की कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट में पेश किया गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार को रायपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया है। यहां उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नंद कुमार बघेल ने जमानत लेने और वकील रखने से मना कर दिया है। उन पर ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ रायपुर के डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया। नंद कुमार पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505- समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने और धारा 153 ए के तहत सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बयान देने का आरोप है।करीब 3 दिन पहले नंद कुमार बघेल के बयान से नाराज ब्राह्मण समाज ने रायगढ़ में उनका पुतला दहन किया था FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने समाज के लोगों से शिकायत ले ली थी और कार्रवाई का भरोसा दिया था। हालांकि तब मामला दर्ज नहीं किया गया।पिछले महीने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में नंद कुमार बघेल ने कहा था, अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम यह आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे क्योंकि वे विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज आए और चले गए। उसी तरह से ये ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने को तैयार रहें।