16 साल की नाबालिक के साथ गैंग रेप एवं अपहरण के केश में 2 युवकों सहित महिला को 20 साल की सजा व 25 हजार का अर्थदण्ड - Kolaras News

कोलारस - कोलारस परगने के इंदार थाना में 30 मई 2018 को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी 16 साल की नाबालिंग पुत्री का अपहरण हो गया है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई थी कुछ दिन बाद आवेदक पिता की पुत्री के साथ 2 युवक सोनू कुशवाह एवं संजय योगी सहित एक महिला भारती कुशवाह सहयोगी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक बलात्कार को केस दर्ज कर चालन शिवपुरी जिला न्यायालय कोर्ट में पेश कर दिया जहां जिला न्यायालय की द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सिद्धी मिश्रा ने एक नाबालिग से गैंग रेप करने के मामले में 2 युवको और एक महिला आरोपी को दोषी मानते हुए 20-20 साल का कारावास व 25-25 हजार के अर्थदंड से दंडित किया हैं अभियोजन के मुताबिक 30 मई 2018 में इंदार थाने में एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 साल की बेटी का अपहरण हा गया हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पडताल की तो कुछ दिन बाद पुलिस ने किशोरी के साथ दो युवक सोनू कुशवाह व संजय योगी सहित इस घटना में सहयोग करने वाली महिला भारती कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया पीडिता ने बयान दिया कि सोनू व संजय दोनो ने उसके साथ गलत काम किया। जबकि भारती ने इस घटना में दोनों युवको का सहयोग किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक बलात्कार को केस दर्ज कर चालन कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने दोनों पक्षो को सुनन और दोषी सिद्ध होने पर तीनों आरोपियों को 20-20 साल के कारावास व 25-25 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म