लगातार हुई 4-5 घण्‍टे बारिश ने उडद के बाद सोयाबीन की फसल को किया नष्‍ट

कोलारस - कोलारस तहसील की सोयाबीन उड़द की फसल बची खुची बुधवार की शाम को हुई लगातार 4,5  घण्टे तेज बारिश होने से नष्ट हो गई किसान चिंता में विलीन किसानों की आंखे सरकार की ओर किसान सरकार से कर रहे है फसल नष्‍ट होने पर उचित मुआवजे की मांग 

सरकार किसानों को जल्दी से जल्दी मुआवजा दिया जाये जिला शिवपुरी के कोलारस विधानसभा में लगभग उड़द की फसल 100% 90% और सोयाबीन की फसल लगभग 85 से 90% अतिवृष्टि के कारण समाप्त हो चुकी है और बची हुई 10% 5% भी आखरी सांस गिन रही है शासन प्रशासन से किसान अनुरोध कर रहे है कि‍ अतिवृष्टि से हुई फसल नुकसान का उचित मुआवजा अति शीघ्र प्रदान किया जाए एवं 18 19 एवं 20 का फसल बीमा की राशि को तुरंत किसानों के खाते में डाला जाए बता दे कि यही वह कारण है जोकि अशोकनगर जिले के किसान महेंद्र सिंह रघुवंशी ने सरकार की बेरुखी और किसानों की सुध न लेने के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली किसान भाईयों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति दें परिवार को संबल प्रदान करें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म