लुकवासा में मां निहाल देवी एजेंसी के द्वारा उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत, भव्य कार्यक्रम में 116 महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन वितरित

लुकवासा में मां निहाल देवी एजेंसी  के द्वारा उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत, भव्य कार्यक्रम में 116 महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन वितरित  
कोलारस - लुकवासा में शनिवार को  शिव बाटिका पर प्रधानमंत्री उज्जला योजना के अंतर्गत नवीन गैस कनेक्शन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया 
कार्यकम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह रघुवंशी रहे एजंसी संचालक मुकेश रघुवंशी के द्वारा बताया गया कि  कार्यक्रम में 116 महिलाओं  को गैस सिलेंडर किट निशुल्क वितरण किया गया इस मौके पर क्षेत्र की महिलाएं, गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि व पत्रकार मौजूद थे।

  एक करोड़ रसोई गैस मुफ्त में बांटे जाने का लक्ष्य

साल 2021-22 के केंद्रीय बजट में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ और एलपीजी कनेक्शन बढ़ाने का प्रावधान किया है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2 के तहत वितरित किए जाने वाले इन एक करोड़ रसोई गैस कनेक्शन के तहत एक भरा सिलेंडर और चूल्हा मुफ्त में दिया जाएगा. उज्ज्वला योजना-2 का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को बहुत कम औपचारिकताएं करनी होंगी और प्रवासी श्रमिक परिवारों को राशन कार्ड या पते का प्रमाण पत्र लगाने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए स्वघोषणा पत्र ही काफी होगा.
ममता परिहार,कृष्णा जाटव,शारदा बाई जाटव,रानी पाल, मुकेश बाई  सहित 100 से अधिक महिलाओं को सिलेंडर व चूल्हा वितरित किया गया।
इस मौके पर लुकवासा भाजपा के बरिस्ट नेता बाबूलाल जैन,भाजपा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कृषि विस्तार अधिकारी कोलारस पवन कुमार दिवेदी पत्रकार प्रदीप रघुवंशी,राहुल शर्मा,मुकेश रघुवंशी,देवेंद्र रघुवंशी,विशोक व्यास,सर्वेश राजपूत सहित अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म