शिवपुरी - नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित शिवपुरी का 45 वां वार्षिक व्यापक सम्मेलन 26 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन रविवार को प्रातः 12.30 बजे कर्मचारी भवन, कोठी नम्बर 14 के पास गांधी मार्केट शिवपुरी में आयोजित होगा। समस्त सदस्यगण को सम्मेलन में उपस्थित होते समय कोरोना महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी गाइड लाइन जैसे मुंह पर मास्क का उपयोग, दो गज की सामाजिक दूरी, हाथ धोना सैनिटाइजर आदि का पालन करना सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
Tags
शिवपुरी