कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेंगु नियंत्रण के लिए जन अभियान कार्यशाला शुभारम्भ

कोलारस - गत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे डेंगु पर प्रहार के लिए जन अभियान नियंत्रण कार्यशाला का शुभारम्भ वीएमओ अल्का त्रिवेदी एवं समाज सेवी ओ.पी. भार्गव द्वारा किया गया जिसमे वीएओ अल्का त्रिवेदी ने उपस्थित महिलाओ को डेंगु के वचाव साफ सफाई एवं वर्तनों टकियों को अच्छी तरह से ढककर रखे घर में आस पास अनुपयोगी पुराने टायरों वर्तनों टकियों को न रखे ताकि उनमें पानी जमा न हो एवं घर के आस पास सभी गड्डों को मिट्टी से भर दे घर के आस पास पानी जमा हो वहॉ ऑयल मिट्टी का तेल डाले । समाज सेवी ओपी भार्गव नेजानकारी देते बताया डेंगु यह डेन नामक वायरस के कारण होता है जो मच्छर के काटने से फैलता है इसके लक्षणों में दो से सात दिन तक वुखार सिर दर्द श्मासपेसियो में दर्द जोडो में दर्द ऑखो के आसपास दर्द, छाती में दर्द एवं शरीर लाल चकते ऐसे लक्षण होने तत्काल जिला चिकित्सालय जाकर एलाईजा टेस्ट कराना चाहिऐ ।इस कार्यशाला में डॉ विवेक शर्मा डॉ आंनद जैन वीसीएम विवेक पचौरी मलेरिया इचार्ज हरगोविन्द मिश्रा, एल.एच.वी. सीता लक्ष्मी नायर हेमलता चौवे मलेरिया वर्कर दाऊदयाल रवैमारिया वेक्सीनेटर राजेश कोली एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म