कोलारस - शिवपुरी में आईटीबीपी के पास विधुत रखरखाब के चलते जिले के कई फिडरों पर बीते 23 सितम्बर से दोपहर के समय विधुत कटौती का क्रम जारी है जिसमें गुरूवार को सुबह से लेकर देर शाम तक कोलारस परगने में विधुत की कटौती रही जबकि शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक विधुत कटौती हुई कोलारस विधुत मंडल के एई अशोक मंगल के द्वारा प्राप्त जानकारी एवं आदेश को माने तो सुबह से लेकर शाम तक आगामी 29-30 सितम्बर तक विधुत रखरखाब के चलते जिले के कई फिडरों पर विधुत की सप्लाई सुबह से लेकर शाम तक तो कहीं कम समय के लिये भी कटौती होंगी कुल मिलाकर आदेश के अनुसार आगामी सप्ताह यानि की सितम्बर माह में दिन के समय विधुत की सप्लाई यदि मिल जाती है तो किस्मत की बात है बरना सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक आगामी 29 सितम्बर तक कोलारस परगने के लगभग सभी फिडरों पर विधुत की सप्लाई बांधित रहेगी।
Tags
कोलारस
