दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में था नाम: 30 की उम्र में गुनाह की दुनिया में कुख्यात हो गया था गोगी, तीन बार हो चुका था कस्टडी से फरार

छोटा शिव मंदिर, नवल पार्क गांव अलीपुर, दिल्ली निवासी जितेन्द्र मान उर्फ गोगी इतना शातिर था कि वह 30 वर्ष की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कुख्यात हो गया था। ताबड़तोड़ गैंगवार को अंजाम देने व दिलवाने वाला जितेंद्र गोगी खुद गैंगवार में मारा गया। उसकी टिल्लू ताजपुरिया से गैंगवार चल रही थी। गोगी और टिल्लू गैंग के बीच अबतक कई बार गैंगवार हो चुका है जिसमें 12 से ज्यादा अपराधी मारे जा चुके हैं। अब इसी गैंगवार की भेंट खुद गोगी भी चढ़ गया। जितेन्द्र गोगी पुलिस की कस्टडी से कई बार फरार हो चुका है। आगे पढ़ें जितेंद्र गोगी कैसे बना दिल्ली का टॉप टेन गैंगस्टर और कैसे जेल में रहकर भी वो बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे पाने में सफल हो रहा था

जितेंद्र गोगी तीन बार पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। गिरफ्तारी से पहले वह दिल्ली-हरियाणा पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द था। दिल्ली के अलीपुर का रहने वाला गोगी 30 जुलाई 2016 की सुबह बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। तब हरियाणा रोडवेज की बस से नरवाना कोर्ट में पेशी पर ले जाते वक्त बहादुरगढ़ में दो कारों में सवार 10 बदमाशों ने बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया था।

पहले से ही बस में बैठे कुछ बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक दी और फायर करते हुए गोगी को छुड़ाकर ले गए थे। गोगी व उसके साथी पुलिसवालों के असलहा भी लूट ले गए थे। इसके बाद गोगी अपने गुर्गों के साथ दिल्ली और हरियाणा में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने लगा।

सिंगर की हत्या में नाम सामने आया था-

हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की पानीपत में अक्टूबर 2017 में हत्या हुई। हर्षिता के जीजा दिनेश कराला ने गोगी को सुपारी दी थी। नवंबर 2017 में ताजपुर निवासी टीचर दीपक बालियान का स्वरूप नगर में मर्डर हुआ। जनवरी 2018 में अलीपुर के रवि भारद्वाज को 25 गोलियां मार छलनी कर दिया। जून 2018 में बुराड़ी में टिल्लू गैंग से हुई गैंगवॉर में 4 लोग मारे गए और 5 जख्मी हुए। नरेला में अक्टूबर 2019 में आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र मान उर्फ कालू को 26 गोलियां मार मौत के घाट उतार दिया। इस साल 19 फरवरी को रोहिणी के कंझावला में आंचल उर्फ पवन की 50 राउंड फायरिंग कर हत्या की।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म