प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर विधायक रघुवंशी ने 71 पौधे लगाने के साथ वैक्सीनेशन एवं सुंदर काण्ड पाठ का किया आयोजन

कोलारस - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कोलारस परगने के अनेक गांवों में वृक्षा रोपण कर मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्म उत्सव वैरसिया, गुरुद्वारा कोलारस, पड़ोरा सड़क सहित कोलारस परगने क्षेत्र के कई गावों में वृक्षारोपण किया गया इसी के साथ 17 सितम्बर से वैक्सीनेशन महा अभियान भी चलाया गया जिसमें शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील में सबसे अधिक वैक्सीनेशन किया गया वारिश के चलते वैक्सीनेशन के प्रति लोगो में दिखा जोश वैक्सीनेशन महा अभियान का पहले दिन मौसम खराब होने के बाबजूद भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अनेक लोगो ने भाग लिया  वैक्सीनेशन कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया।

कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बैरसिया पंचायत व कोलारस नगर पंचायत में 71 पौधों का वृक्षारोपण किया तथा गुरुद्वारा कोलारस में वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पहुँचकर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया कृषि विज्ञान केंद्र पोषण वाटिका महाअभियान कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया तथा पडोरा सड़क में गौशाला के पास 71 पौधों का वृक्षारोपण किया पड़ोरा सड़क में वैक्सीनेशन की प्रथम डोज शत-प्रतिशत लगने पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। 

प्रधानमंत्री मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा मुख्यालय कोलारस के फोरलाईन वायपास खेड़ापति हनुमान मंदिर पर शुक्रवार की शाम को सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया जिसमें कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म