बदरवास - हर साल दिनांक 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जाता रहा है । लेकिन कोरोना संकट के चलते शासन आदेशनुसार जारी गाइड लाईन अनुसार ही इस बार भगवान श्री विश्वकर्मा जी जयंती समारोह का सादगी एवम सुरक्षापूर्ण तरीके से आयोजन किया गया । जिसमे चल समारोह न निकालते हुए आरामशीन स्थित श्री गिर्राज वर्कशॉप पर श्री विश्वकर्मा जयंती का आयोजन रखा गया जिसमें सभी समाजबंधु ने श्री विश्वकर्मा जी का बिधि पूर्वक पूजा, आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया । एवं भगवान से इस कोरोना संकट को देश से समाप्त कर सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु कामना की। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी समाज बंधुओं का सहयोग सराहनीय रहा।
Tags
बदरवास
