थाना प्रभारी शर्मा के नेत्रत्व में फरार चल रहे अपहरण-बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

सुरवाया - पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया द्वारा अपहरण, बलात्कार, पाक्सो एक्ट, हरिजन एक्ट के केश में पांच माह पूर्व से फरार चल रहे आरोपी नीतेश भार्गव पुत्र महेन्द्र भार्गव उम्र 30 साल निवासी आईटीआई शिव मंदिर के पास लुधावली थाना देहात शिवपुरी को रविवार की शाम करीब 08 बजे आईटीआई तिराहा शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी काफी लम्बे समय से जयपुर में छुपकर रह रहा था पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया हरीशंकर शर्मा को पुलिस टीम लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जयपुर भेजा गया था पुलिस टीम जयपुर पहुंचने की भनक आरोपी को लग जाने के से पुलिस टीम के जयपुर पहुंचने से पहले की आरोपी भार्गव शिवपुरी निकल आया मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शिवपुरी से गिरफ्तार की लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुरवाया हरीशंकर शर्मा, प्रआर अवतार सिंह, रविन्द बुन्देला, अभय सिंह, अतिबल सिंह, रवि कन्नो, रामप्रसाद, प्रदीप जाट, दशरथ सिंह, दर्शन सिंह, त्रिवेदी साईबर सेल, देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म