वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य विभाग, आईएसओ में थाना, अब नये एसडीएम राजस्व को दिखाये सबसे आगे करके
हरीश भार्गव, रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस पुलिस थाने में वारिश रूकने के साथ ही आईएसओ आवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी मौजूद थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा की गई कार्यक्रम में विशेष रूप से कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, कोलारस थाना प्रभारी अलोक सिंह भदौरिया, पूर्व थाना प्रभारी संजय मिश्रा एवं कोलारस पुलिस थाने की टीम जिनके वेहतर कार्यो के चलते कोलारस पुलिस थाने को जिले के 31 थानों मेें श्रेष्ठ कार्य करने के लिये आईएसओ अवॉर्ड से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि कोलारस पुलिस थाने की टीम धन्यवाद की पात्र है जिसके चलते जिले के 31 थानों में से केवल और केवल कोलारस पुलिस थाने को आईएसओ आवॉर्ड सबसे पहले प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिये थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ बधाई का पात्र है विधायक रघुवंशी ने वर्तमान थाना प्रभारी भदौरिया से आईएसओ आवॉर्ड का गौरव कायम रखने का अनुरोध किया साथ ही पूर्व थाना प्रभारी संजय मिश्रा एवं पुलिस थाने के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया इसके उपरांत कोलारस विधायक रघुवंशी ने कूनों नदी पर बनने वाले डेम से कोलारस विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाले लाभ के वारे में विस्तार से बताया साथ ही विधायक रघुवंशी ने कहा कि पूर्व में वैक्सीन के मामले में कोलारस क्षेत्र की दो पंचायतें प्रदेश में टॉप पर रही है राजस्व एवं पुलिस के बाद कोलारस के नवान्तुक एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव से कहा कि अब स्वास्थ्य एवं पुलिस की तरह जनता को सेवा के मामले में आपको सबसे वेहतर कार्य करके दिखाने का मौका है विधायक रघुवंशी के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शासन से पुलिस को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया साथ ही कोलारस के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया इसके उपरांत उन्होंने कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि संभवता इसी माह में वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने जा रहे है जिसके लिये उन्होंने एसडीओपी वर्मा को बधाई दी अपने उदवोदन के उपरांत पुलिस अधीक्षक पुलिस थाने का निरीक्षण करने के उपरांत मंदिर में दर्शन करने पहुंचे इसके उपरांत कोलारस एसडीओपी वर्मा ने कार्यक्रम में पधारे हुये सभी लोगो का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन हैप्पी हॉम स्कूल के डारेक्टर संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मंच पर विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव, कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, भाजपा नेता सीताराम रावत, आईएसओ कम्पनी की ओर से श्री शर्मा जी मंच पर मौजूद थे कार्यक्रम में उपस्थित लोगो में कोलारस तहसीलदार अखलेश शर्मा, कोलारस थाना प्रभारी अलोक सिंह भदौरिया, देहात थाना प्रभारी संजय मिश्रा, सीएमओ महेश चंद जाटव, ठेकेदार यशपाल रावत, भाजपा नेता भूपेन्द्र रावत, प्रधान संपादक हरीश भार्गव एडवॉकेट, समाज सेवी प्रिया गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, युवा भाजपा नेता गोलू रघुवंशी, भाजपा नेता गोलू गौड़, भाजपा नेता चंदू श्रीवास्तव, पत्रकार रोहित वैष्णव के अलावा कोलारस पुलिस थाने का समस्त स्टाफ की मौजूदगी में कोलारस पुलिस थाने को पूर्व थाना प्रभारी संजय मिश्रा एवं पुलिस स्टाफ की मेहनत से आईएसओ आवॉर्ड प्राप्त करने का मौका मिला जिसे पूर्व थाना प्रभारी संजय मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोलारस अलोक सिंह भदौरिया ने पुलिस अधीक्षक एवं विधायक जी के हाथों से प्राप्त किया।

