कोलारस - दिनांक 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर 07 अक्टूबर तक भाजपा सेवा और समर्पण महाअभियान चलाएगी जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री राम सडैया ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिन 17 सितंबर को है जिसकी पार्टी सेवा और समर्पण महाअभियान के रूप में मना रही है इसी क्रम में आज सौरव गार्डन में भाजपा मंडल कोलारस की बैठक आहूत की गई जिसमे विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किये गए।दिनांक 15 सितम्बर से 23 सितम्बर तक नमो टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा जिसमे "लक्ष्य हमारा,हर बूथ पर 111 नारा देकर पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक कोविड टीकाकरण लगवाने काम करेंगे ओर 16 सितम्बर में हर बूथ पर स्वच्छता अभियान होगा 17 सितम्बर को हर बूथ पर सुंदर कांड,हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम होगा,20 सितम्बर को दिव्यांगजनो को कृतिम अंग भेंट करेंगें 25 सितम्बर प. दीनदयाल जी की जयंती पर अंत्योदय संकल्प के साथ हर बूथ पर सेवा कार्य करेंगे,29-30 सितम्बर को मंडल स्तर पर नमो उपवन बना कर 71 पौधो का रोपण करेंगे,इसी तरह रक्तदान,स्वास्थ परीक्षण शिविर आदि सेवा के कार्यक्रम आयोजित होंगें 7 अक्टूबर को अन्न उत्सव मनाएंगे और देश की 80 करोड़ लोगों को दिए जा रहे निशुल्क राशन के लिए मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे मंडल महामंत्री एवं बिधायक प्रतिनिधि राम सडैया ने सभी कार्यकर्ताओं से इस सेवा और समर्पण महाअभियान को सफल बनाने की अपील की है
Tags
कोलारस
