दो पक्षों में मकान को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

रन्नौद - रन्नौद  थाना क्षेत्र  के अकाझिरी कस्बे में पिछले 15 दिनों  से एक मकान को लेकर दो भाइयों में झगड़ा चल रहा है जानकारी के अनुसार राजेंद्र पुत्र नाथूराम गुप्ता अकाझिरी  बस स्टैंड के नजदीक बना मकान का क्रय कर दिया गया जिसमें छोटे भाई गोपाल और उनके दोनो पुत्रों ने उस मकान पर आपत्ति जताई कि यह मकान तो हमारा है ,जिस पर न्यायालय में गोपाल की ओर से आपत्ति दर्ज की गई है राजेंद्र ने मकान  दूसरी पार्टी को वह मकान क्रय कर चुका है जिसको लेकर राम पुत्र गोपाल, शिवम पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी अकाझिरी  ने राजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी  के साथ मारपीट अवद्र गालियां दी गई जिससे आहत होकर राजेंद्र गुप्ता ने रन्नौद  थाने पहुंचकर दोनों लड़कों के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज के तहत मामला दर्ज करवा दिया गया ,जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है रन्नौद थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया है कि यह मामला करीब 15 दिन से उलझा हुआ है जिसमें मैंने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं समझे इससे पहले भी राम और शिवम के खिलाफ एक अदम चेक भी मैंने काट दिया गया है आज हमारी पुलिस टीम अकाझिरी गई थी उस मकान के ताले खुलवाने लेकिन वहां पर भी पुलिस से भी उन दोनो  लड़कों ने अभद्रता की गई जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट गाली-गलौज के तहत मामला दर्ज कर दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म