बुधवार को सोनू सूद से जुड़े 6 परिसरों में सर्वे करने के बाद आयकर विभाग की टीम आज सुबह दोबारा एक्टर के घर पहुंची है। खबरों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है।जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।सोनू सूद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में दूसरी बार तलब किया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक बार फिर जैकलिन से पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 25 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होना होगा। बता दें कि ईडी ने 30 अगस्त को इस मामले में उनका बयान दर्ज किया था जहां करीब छह घंटे उनसे पूछताछ की गई थी। खबरों की मानें तो एजेंसी ये जानने की कोशिश में है कि अभिनेत्री और सुकेश च्रंदशेखर के बीच पैसों का कोई लेनदेन हुआ था या नहीं। वहीं खबर है कि इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को भी तलब किया गया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी कर कमाल आर खान की याचिका पर जवाब मांगा है। जिसमें केआरके द्वारा निचली अदालत के अंतरिम आदेश को रद्द करने का आग्रह किया गया था। जिसमें केआरके पर सलमान, उनकी फिल्मों या कंपनी पर किसी भी तरह का बयान देने पर रोक लगाई गई थी। इस मामले में गुरुवार को जस्टिस एएस गड़करी की बेंच ने सलमान खान, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और कई सोशल मीडिया इंटरमिडिएट्रीज को नोटिस भेजा है, जिसके जरिए उनसे केआरके की याचिका पर जवाब मांगा है।
बच्चे को जन्म देने के बाद से ही चर्चाओं में रहने वाली बंगाली अदाकारा नुसरत जहां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी की सांसद नुसरत जहां ने जिस बच्चे को जन्म दिया था, उसके पिता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। दरअसल नुसरत के प्रेगनेंट होने के बाद से ही उनके पूर्व पति निखिल जैन ने साफ कर दिया था कि ये बच्चा उनका नहीं है। इस विवाद के बाद दोनों के बीच की शादी भी टूट गई और नुसरत पति निखिल से अलग रहने लगीं।
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 14 साल हो गये हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इन दोनों ही कपल को इंडस्ट्री का सबसे खुशहाल कपल माना जाता है। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी अच्छी है। अक्सर बॉलीवुड के परफेक्ट जोड़ों की जब बात आती है, तो उसमें अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल होता है। इस कपल की निजी जिंदगी की कमेस्ट्री पर आगे बात करेंगे, पहले बता दें कि अभिषेक ने एक प्रशंसक द्वारा उनकी शादी की फोटो शेयर करने पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, फैंस अक्सर अपने सेलिब्रिटी स्टार्स की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और उनको लेकर कुछ न कुछ लिखते रहते हैं।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। यूजर्स शाहरुख खान पर भड़के हुई हैं। जिसके कारण ट्विटर पर #BoycottShahRukhKhan ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, शाहरुख को बॉयकॉट करने के पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी एक तस्वीर है। यह तस्वीर ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख पर भड़ास निकाल रहे हैं।
बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने 45 वर्षीय राज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए प्रदर्शन के मामले में राज के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को 19 जुलाई में गिरफ्तार किया था।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता साहिल खान के खिलाफ 2015 में मुंबई में दर्ज की गई दो प्राथमिकी बुधवार को रद्द कर दीं। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में साहिल खान के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई थी।
मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उनके इस कदम के बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या की कोशिश से पहले उन्होंने फिल्म अभिनेता साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज की हालात स्थिर है, वो खतरे से बाहर हैं। मनोज के परिवारजनों का आरोप है कि उन्होंने आत्महत्या का कदम इसलिए उठाया कि वो साहिल खान से बुरी तरह परेशान थे।
डिस्कवरी चैनल के दुनिया भर में लोकप्रिय टीवी शो इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में अब तक आपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत और अक्षय कुमार को देखा होगा। इन तीनों ही एपिसोड्स को काफी ज्यादा पसंद किया गया और चैनल को जबरदस्त TRP मिली। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के दो और नाम जुड़ने जा रहे हैं। सबसे पहले अजय देवगन के नाम का खुलासा हो चुका था। उनके साथ दूसरे एक्टर विक्की कौशल होंगे, वह पांचवे भारतीय होंगे जो जंगल के एडवेंचर पर बेयर ग्रिल्स के साथ निकलेंगे।