कोलारस - लम्बे अंतराल के बाद शिवपुरी जिले में कोरोना रिटर्न बता दे कि बदरवास के पास ग्राम दीघौद की रहने वाली एक 65 वर्षीय वृद्धा की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजीटिव आई है वृद्धा में कोरोना की लक्षण दिखाई दिए जिससे जांच करवाई तो वह पॉजीटिव आ गई जानकारी के अनुसार बब्लो बाई पत्नि बुद्धा जाटव 65 साल निवासी दीघौद को बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी जिसके चलते उसने अपनी कोरोना की जांच बदरवास में कराई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में उक्त वृद्धा का सेम्पल पॉजीटिव आया है बब्लो बाई वैक्सीन का पहला डोज भी लगवा चुकी हैं और दूसरा डोज लगना है।
Tags
कोलारस