कोलारस में 6 वर्ष में 6 फर्म हुईं फेल, लेन-देन करने से पूर्व रहे साबधान
कोलारस - कोलारस बैसे तो व्यापार के मामले में जिले की प्रथम अनाज मंडी के नाम से जाना जाता है एक तरफ जहां कोलारस की पहचान जिले की नम्बर 01 अनाज मंडियों में सुमार है दूसरी तरफ ज्यादा पैसा कराने की लालच में कोलारस में बीते 6 वर्षो में कोलारस क्षेत्र की 6 बड़ी फर्मो के फेल होने से बैंक, साहूकारों से लेकर नाते-रिस्तेदारों के करोड़ों रूपया फसे हुये है अथवा डूव चुके है हमारा आसय केवल और केवल बैंक से लेकर लोगो को जागरूक करने का है कि बैंक से लेकर लोग ब्याज के लालच में किसी भी व्यापारिक फर्म अथवा व्यक्ति को ज्यादा रकम न दे अन्यथा आपका भी पैसा डूव सकता है कोलारस में बीते 6 वर्षो के दौरान 6 व्यापार करने वाले लोगो की फर्मे फेल होने से बैंक एवं लोगो से लेकर नाते रिस्तेदारों का करोड़ों रूपया फस चुका है कईयों का डूव भी चुका है कोलारस क्षेत्र में व्यापार करने के नाम पर फर्मे फेल होने से लोगो के डूवे रूपया एवं फर्मो की जानकारी इस प्रकार है।
01- दीपक खाद्य भण्डार रामलीला मैदान रोड़ मानीपुरा कोलारस - कोलारस नगर के मानीपुरा में खाद्य एवं बीज के व्यापार के नाम पर बैंक एवं बाजार का करोड़ों रूपया लिया फर्म फेल हो जाने के बाद जमीन, मकान बेचकर उक्त व्यापारी शिवपुरी के लिये रवाना हो गया आज भी क्षेत्र के किसान, व्यापारी एवं अन्य लोग लाखों की पर्ची एवं चैक लेकर घूम रहे है।
02- राकेश हेमंत व्यापारिक फर्म अनाज मंडी कोलारस - उक्त फर्म कई वर्ष पूर्व फेल हो जाने से नगर के व्यापारी एवं अन्य लोगो से लेकर बैंक का करोड़ों रूपया पर्ची एवं चैक लेकर लोग आज भी फर्म के मालिक से लेकर प्रेस कार्यालय के चक्कर काट रहे है।
03- राजेश गोस्वामी लीड का काम देखने वाला निवासी बीजरी कोलारस - उक्त व्यक्ति द्वारा मानीपुरा में निवास करने के दौरान लीड के व्यापार में शामिल बताकर कोलारस एवं शिवपुरी के करीब आधा दर्जन व्यापारियों से करोड़ों रूपया लीड का कारोवार दिखाकर उधार लेकर उक्त व्यक्ति कई वर्ष से कोलारस से गायव है व्यापारी पुलिस एवं प्रेस कार्यालय के आज भी चक्कर काट रहे है।
04- जैन किराना एवं गल्ला व्यापारी खरई कोलारस - ग्राम खरई में किराना एवं गल्ले का व्यापार करने के दौरान क्षेत्र के किसानों से हजारों कुन्टल अनाज अधिक भाव में खरीदने के बाद उक्त व्यापारी के खरई से चले जाने के बाद तेंदुआ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ जिसके बाद से आज भी खरई क्षेत्र के अनेक किसान भुगतान के लिये चक्कर काट रहे है।
05- संजय कुमार - सीताराम व्यापारिक फर्म मंडी कोलारस - के द्वारा मानीपुरा में किराने की दुकान के साथ-साथ किसानों से अनाज खरीद कर धोलपुर व्यापारी को बेचा उक्त व्यापारी के न मिलने के कारण उक्त फर्म के यहां क्षेत्र के किसान एवं कोलारस नगर के कई व्यापारियों का करोड़ों रूपया फसा हुआ है ऊपर से यानि की धौलपुर की फर्म द्वारा भुगतान न देने के कारण उक्त व्यापारी ने किसानों एवं लोगो का भुगतान करने में अक्षम है जिसके चलते लोग कई दिनों से चक्कर काट रहे है।
06- रामेश्वर धाम दूर-एंड-ट्रेवल्स फर्म कोलारस - का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है इनके ऊपर बैंक का करोड़ों रूपया लेन-देन के आरोप में कोलारस पुलिस थाने में मामला दर्ज हो चुका है उक्त फर्म के संचालक कई दिनों से फरार चल रहे है बैंक करोड़ रूपये की बसूली के लिये कई कर्मचारियों को निलम्बित से लेकर एफआईआर तक करा चुकी है।