कोलारस में स्वर्गीय डॉ. गुप्ता की स्मृति में परिवार के सदस्यों ने किया वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन

कोलारस - कोलारस में गुरूवार को मानीपुरा स्थित अम्बेडकर पार्क के सामने कार्या वालों के निवास पर स्वर्गीय डॉक्टर राजकुमार गुप्ता (कार्या वाले) की स्मृति में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 300 लोगो को वैक्सीन लगाई गई वैक्सीनेशन कैम्प के आयोजक डॉक्टर विष्णु प्रसाद गुप्ता, डॉ हरी चरण गुप्ता, मधुसूदन सिंघल, डॉ राहुल गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सौरभ सिंघल, आकाश गुप्ता, कार्तिक सिंघल एवं समस्त कार्या वाले परिवार के सदस्यों द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें लोगो ने वैक्सीन लगवाने हेतु बड़ चड़ कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया इस मौके पर कोलारस टीआई आलोक भदौरिया सहित नगर के  अन्य गणमान्य नागरिकों में संतोष पांडे, शेखर धाकड़, राम सडैया, गोलू गौड़, पदम जैन, सत्येंद्र रघुवंशी, हरवीर धाकड़, अन्नी ठेकेदार, संजय अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म