सोसाईटी की सदस्यता सूची पर दावे आपत्ति 25 सितम्बर तक आमंत्रित

शिवपुरी - नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोसाईटी के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन उपरांत सोसाईटी की सदस्यता सूची का प्रकाशन सोसाईटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाऐं विकास खण्ड कार्यालय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा शिवपुरी के सूचना पटल पर चस्पा की जा चुकी है किसी भी सदस्य को कोई दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वह 25 सितम्बर तक कार्यालय नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित में प्रबंधक/मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महावीर प्रसाद जैन को सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। दावे एवं आपत्तियों का निराकरण बैंक कार्यालय नागरिक सहकारी बैंक मर्या. शिवपुरी में 27 सितम्बर को दोपहर 01 बजे किया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण के दिन सदस्य उपस्थित हो सकते है। आपत्तियों के संबंध में प्रथक से व्यक्तिशः सूचना नहीं दी जाएगी। यदि किसी सदस्य की कोई आपत्ति है और वह उपस्थित नहीं होता है तो भी उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म