कोलारस एसडीएम श्रीवास्तव द्वारा क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक गुरूवार को , विधायक रघुवंशी एवं सदस्‍यों ने रखे सुझाव

कोलारस एसडीएम श्रीवास्तव द्वारा क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक गुरूवार  को , विधायक  रघुवंशी एवं सदस्‍यों ने रखे सुझाव

कोलारस - गुरूवार की देर रात्रि 8 बजे से क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक गुगल मीट के मध्यम से कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव द्वारा ली गई जिसमें गुगल मीट से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेतागण, समाज सेवी, मीडिया कर्मियों के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट  की बैठक ली गई जिसमें सर्व प्रथम कोलारस एसडीओपी जोकि कोलारस से बाहर थे किन्तु गुगल मीट के मध्यम से ग्रुप से जुड़े रहे और उन्होंने अपने जुझाव गुगल मीट के मध्यम से रखे उनके बाद प्रदेश कार्यकारणी आमंत्रित सदस्य भाजपा हरवीर सिंह रघुवंशी ने वैक्सीनेशन के संबंध में सुझाव दिये उनके बाद कोलारस एसडीएम श्रीवास्तव ने वैक्सीनेशन को सफल बनने के लिये अपने बिचार रखे इसी क्रम में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कोलारस परगने के पांचों मंडल अध्यक्षों से वैक्सीन सेंटरों पर पार्टी के कार्यकर्ताओ की सूची उपलब्ध कराने का सुझाव कोलारस विधायक रघुवंशी ने विदिशा से लौटते समय गुगल मीट से जुडकर दिये और भाजपा स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं की वैक्सीन सेंटर पर उपलब्ध होने की सूची जल्द मंडल अध्यक्षों से प्राप्त जल्द उपलब्ध कराने का सुझाव दिया इसी क्रम में रन्नौद मंडल अध्यक्ष अबध बोहरे ने बाढ़ राहत के संबंध में सर्वे को लेकर अपनी राय व्यक्त करी जिसके बाद कोलारस एसडीएम द्वारा रन्नौद तहसीलदार को गुगल मीट पर निर्देश दिये की वह रन्नौद सहित देहरदा गणेश खेड़ा ग्राम पंचायत सहित बाढ़ से प्रभावित सभी गांवो का सर्वे ईमानदारी के साथ जिन लोगो का नुकसान हुआ है उनका नाम सर्वे सूची में शामिल किया जाये।

गणेश प्रतिमा स्थापित से लेकर विसर्जन को लेकर थाना प्रभारी कोलारस भदौरिया द्वारा मीट में अपना सुझाव रखते हुये कहा कि हमारे द्वारा गणेश उत्सव कमेटियों को बुलाकर उन्हें कोरोना गाईड लाईन का पालन करने के निर्देश दे दिये गये है इसके बाद कोलारस एसडीओपी वर्मा ने कहा कि मेरी परगने के सभी थाना प्रभारियों से फोन पर चर्चा होगी उसके बाद गणेश उत्सव समितियों को कोरोना गाईड लाईन का पालन कराने का निर्देश थाना प्रभारियों के माध्यम से पहुंचाने का निर्देश दूंगा।

कोलारस विधायक रघुवंशी ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर मीट के माध्यम से सुझाव रखे जिस पर कोलारस सीईओ गुर्जर ने गौशालाओं के संबंध में शासकीय आंकड़े पेश किये जबकि धरालत पर गौशालाओं की दुर्दशा से लेकर पंचायतों की कमीशन खोरी से सभी भली भांति परिचित है बदरवास जनपद पंचायत के सीईओ गुगल मीट पर उपलब्ध नहीं हुये जिसके संबंध में विधायक रघुवंशी ने कोलारस एसडीएम से बदरवास की गौशालाओं के संबंध में जल्द कार्यवाही से अबगत कराने के निर्देश दिये बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष कोलारस, बदरवास, रन्नौद ने फसल सर्वे को लेकर सुझाव रखे जिस पर कोलारस एसडीएम ने सभी का सर्वे कराने के निर्देश दिये गुगल मीट गुरूवार की रात्रि करीब 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित की गई। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म