सर्वेश राजपूत लुकवासा - कोलारस परगने के लुकवासा चौकी पर गुरूवार को शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न गणेश चतुर्थी लुकवासा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में चैकी प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर के अलावा जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकमौजूद थे।
लुकवासा चौकी प्रभारी ने उपस्थित नागरीको से कहा कि बिना लाइसेंस के श्री गणेश की शोभा यात्रा नहींनिकाले पूजा पंडालों में 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर रोक रहेगी। इस मौके पर चैकी प्रभारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी साथ ही असमाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी आमजन शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं व कानून व्यवस्था बनाए रखें।चैकी प्रभारी ने लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।मीटिग में आए हुए सुझावों जैसे शिवपुरी,गुना जाने वाली बसों का अंदर न आना व लुकवासा हाट बाजार में सड़कों पर ठेले व सब्जी वालो से छुटकारा के लिए चैकी प्रभारी ने कहा सभी ग्रामवासी के मदद से संभव कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
बैठक के समय गणमान्यजन रहे मौजूद रहे
शाम 5 बजे से शुरू हुई बैठक में स्वम् सेवक संघ से लखन सिंह, राघवेंद्र सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ,लुकवासा सरपंच सहित लुकवासा ग्राम के गणमान्य नागरिक नावान्तुक चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर के द्वारा त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाये जाने के संबंध में चैकी प्रांगण में गुरूवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
