रन्नौद थाना क्षेत्र से गायब लड़की झांसी से बरामद होने की जानकारी

रन्नौद -  कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले रन्नौद पुलिस थाना क्षेत्र से लड़कियों के गायव होने की खबर थमने का नाम नहीं ले रही है यहां आए दिन लड़कियों के गायव होने की खबर प्राप्त होती रहती है इसी क्रम में ताजा मामला रन्नौद नगर में 4 सितंबर को एक नाबालिंग लडकी घर से लपता हो गई थी जिसकी 6 सितंबर को परिजनों ने रन्नौद थाने मै गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रन्नौद पुलिस ने नाबालिग लडकी लड़की की लगातार तलाश करती रही जिसमें बताया गया है कि मुखबिर ने सूचना दी कि लड़की झांसी के नंदनपुरा में रह रही है बताए गए पते पर पुलिस अपने दल बल के साथ वहां पर पहुंची यहां से नाबालिक लड़की को बरामद किया गया और उसे रन्नौद लेकर आ गए हैं जिसको कल कोर्ट में हाजिर की जाएगी रन्नौद थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता से इस मामले की जानकारी चाही गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पहले हम लड़की को कोर्ट में पेश करेंगे इसके बाद आरोपी का नाम बतायेंगे रन्नोद में लड़कियों का गुम और भागने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है इससे पहले भी आधा दर्जन लड़कियों कोे बहला-फुसलाकर कई लोग रन्नौद थाना क्षेत्र से ले जा चुके है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म