गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर युवा जागृति अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ

मोनू प्रधान कोलारस - गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर आज युवा जागृति अभियान मे कोलारस नगर के युवाओं को संस्कार, जीवन जीने की कला और आत्म निर्माण के बारे में विस्तार से बताया मुख्य रूप से शिक्षा के 2 बिंदु जिसमें पहला युवक रोज सुबह अपने माता पिता के चरण स्पर्श करें और बच्चियां माता पिता को प्रणाम करें दूसरा बिंदु - बड़े छोटों को तुम कह कर संबोधित करें, और छोटे बड़ों को आप कहकर संबोधित करें आज के मुख्य अतिथि के रुप में गायत्री परिवार कोलारस के वरिष्ठ परिजन और पटेल मोटर्स एंड संस पंडोरा के संचालक  यशपाल रावत ने बताया कि हम सभी भाई-भाई मिलकर रहे अलग ना हो। और हम सभी तीन व्यक्तिओ का सम्मान करें कभी भी इनका अनादर ना करें- माता, पिता, और गुरु का     *इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार की ऐप के बारे में बताया जिसका नाम AWGP literature जिसमें गुरु जी का साहित्य, अखंड ज्योति पत्रिका, आलेख- डिजिटल कंटेंट में मौजूद हैं और सभी भाषा में उपलब्ध हैा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म