कोलारस - बदरवास - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले बदरवास थाने क्षेत्र के अंतर्गत आगरा बेतूल हाईवे पर एमपी 08 जीए 3064 मिनी ट्रक जोकि गुना की ओर से आ रहा था ट्रक में केले भरे हुऐ थे बदरवास श्रीपुर क्रॉसिंग पर अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से डिवाइडर को तोड़कर नाली में चला गया जिसकी चपेट में एक गाय आ गई जिससे वह जख्मी हो गई जानकारी के अनुसार गाय को गौ सेवकों द्वारा पशु उपचार हेतु बदरवास पशु अस्पताल में भेजा जहां गाय का उपचार किया गया।
Tags
बदरवास
