विधायक-एसडीएम ने की सभी लोगो से वैक्सीन महा अभियान को सफल बनाने की अपील

हरीश भार्गव, रोहित वैष्णव कोलारस - शुक्रवार को वैक्सीन महा अभियान का दिन है इस दिन देश के प्रधान मंत्री के जन्मदिन के साथ वैक्सीन का महा अभियान रखा गया है शुक्रवार 17 सितम्बर को कोलारस एवं बदरवास जनपद पंचायत क्षेत्रों में करीब एक सैंकड़ा वैक्सीन सेंटरों पर करीब 20 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है उसी को लेकर गुरूवार की रात्रि 8 बजे गुगल मीट पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत के सीईओ, बीएमओ से लेकर सभी अधिकारियों को वैक्सीन के लक्ष्य को पूर्ण करने का आदेश दिया इसी क्रम में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी गुगल मीट के माध्यम से सभी मंडल अध्यक्षों से लेकर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर क्षेत्र के जागरूक लोगो से वैक्सीन महा अभियान सफल बनाने की अपील की साथ ही विधायक रघुवंशी ने कहां कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री जी के जन्म महोत्सव के क्रम में भी कोलारस क्षेत्र में रहुंगा इस दौरान वैक्सीनेशन को सफल बनाने के साथ साथ वृक्षा रोपण के कार्यक्रम भी रखे गये है जिन्हें शुक्रवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा इस दौरान कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में कोलारस परगना अब्बल रहा है और हमें उम्मीद है सभी के सहयोग से शुक्रवार को भी लक्ष्य से कहीं अधिक वैक्सीनेशन लगाने में हम सभी सफल होंगे गुगल मीट के माध्यम से जुड़े पत्रकार हरीश भार्गव ने वैक्सीनेशन के बाद रोड़ पर आबारा मवेशियों से लेकर गौशालाओं की दुर्दशा को लेकर जल्द विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन से इस क्षेत्र में जल्द गुगल मीट आयोजित करके इस पर ध्यान देने का प्रस्ताव रखा जायेगा। 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म