राजस्वक मंत्री का कोलारस से गुजरते समय भाजपाईयों ने किया स्वागत

कोलारस - मघ्य प्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के ग्वालियर से भोपाल जाते समय फोरलाईन पर भाजपाईयों ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं किसानो की समस्या के वारे में राजस्व  मंत्री को अवगत कराया मंत्री राजपूत को बताया कोलारस तहसील में किसानों के बटबारे एवं नामांतरण प्रकरण काफी वर्षो से निराकरण नहीं हुए है भाजपा नेता ओपी भार्गव ने मंत्री राजपूत को अवगत कराया कि अधिकांश पटवारियों द्वारा किसानों के खसरे मे सरनेम बदल देते है जिससे किसानों को काफी समस्याफ का सामना करना पडता है और कहते है कि सर्वर से बदल गऐ खसरा में नाम पुनः चढवाने के लिऐ आवेदन की फाईल तहसील से एसडीएम कार्यालय तक जाती है जिससे किसानो को चक्कर लगाने के साथ साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वागत करने वालो में भाजपा नेता सोहन गौड ओ0पी0 भार्गव, मनीष शर्मा, रवि धाकड, हरिओम कुश्वाह सहित अनेक भाजपा कार्याकर्ता मौजूद रहे 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म