पिता ने एक माह पूर्व नाग के जोड़े को मारा बदले में गबानी पड़ी पुत्र की जान
कोलारस - कोलारस के ग्राम भाटी में निवास करने वाले राजेश परिहार उम्र करीब 45 साल द्वारा करीब एक माह पूर्व नाग नागिन के झोड़े में से एक को जिस कमरे में मारा था उसी कमरे में एक माह बाद बुधवार, गुरुवार की मध्य रात्रि को राजेश परिहार के दो पुत्रों को सर्फ ने काट कर अपने साथी की मौत का बदला राजेश परिहार के छोटे पुत्र राहुल को मौत की नींद सुलाकर लिया जबकि राजेश परिहार के बड़े पुत्र जिसे भी सर्फ ने काटा था अरुण परिहार उम्र 22 साल का उपचार ग्वालियर के चिकित्सालय में जारी है खबर लिखे जाने तक बड़े पुत्र अरुण परिहार की हालत स्थिर बताई गई है।
कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटी में पलंग पर सो रहे दो सगे भाइयों को बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि को जहरीले सांप ने पहले छोटे भाई राहुल पुत्र राजेश परिहार उम्र करीब 19 वर्ष को कांटा वह बाहर आया तब तक नींद में सो रहे बड़े भाई अरुण पुत्र राजेश परिहार उम्र करीब 22 वर्ष को भी उसी सपने चंद मिनटों के अंदर काट लिया छोटे भाई ने सर्प को नहीं देखा जबकि बड़े भाई ने सर्प को देख लिया था दोनों भाइयों को ग्रामीण जन ग्राम रिजौदा झाड फूंक कराने लाए उसके बाद शिवपुरी एमएम चिकित्सालय ले गए तब तक छोटे भाई राहुल की मौत चिकित्सालय मैं पहुंचने के बाद हो गई दूसरे भाई की हालत खराब होने पर अरुण को ग्वालियर के लिए रेफर किया गया जहां गंभीर हालत में बड़े भाई का उपचार जारी है जबकि राहुल परिहार छोटे भाई का जिला चिकित्सालय शिवपुरी में पीएम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया ग्राम भाटी निवासी राजेश परिहार के लिए बुधवार की रात कालरात्रि साबित हुई जिसमें उसके दोनों पुत्रों को जहरीले सांप ने डस लिया बड़े पुत्र की हालत एवं आंखों में धुआं छाने के बाद ग्वालियर गंभीर हालत मैं रेफर किया गया
Tags
कोलारस