कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा प्रेस रिलीज में जानकारी देते हुये बताया किया कोलारस में वर्षो से कई अहम विकास के कार्य रूके हुये पड़े थे उन सभी कार्यो को मूर्ति रूप यानि की अंतिम स्टेज पर लाने का प्रयास सभी के सहयोग से पूर्ण होने को है जिसके चलते विधानसभा मुख्यालय कोलारस एवं तहसील मुख्यालय बदरवास में वर्ष के अंत तक विकास से जुड़े कई अनेक कार्य प्रारम्भ होने की बात कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा कहीं गई है।
विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी शनिवार को कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास से जुड़े मुददों पर चर्चा करेंगे उम्मीद है विधायक रघुवंशी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कोलारस में बस स्टेंड के लिये निःशुल्क भूमि आवंटन की फाईल जोकि कलेक्टर कार्यालय में मौजूद है उसके अलावा कोलारस में खेल के मैदान से लेकर सब्जी मंडी की भूमि को अनाज मंडी में शामिल कर मंडी बॉर्ड से सब्जी मंडी से लेकर थोक टमाटर मंडी का भव्य निर्माण के साथ साथ कोलारस में गुंजारी नदी वाटर वॉक्स के पास पार्क का निर्माण जैसे अनेक सौगातें कोलारस नगर के लोगो को वर्ष 2021 के अंत तक यानि की दिसम्बर तक भूमि पूजन होने की बात कोलारस विधायक ने कहीं है इसके अलावा तहसील मुख्यालय बदरवास में खेल के मैदान एवं पार्क को लेकर भी अंतिम स्टेज पर फाईल है कोलारस के साथ साथ बदरवास नगर के लोगो भी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के प्रयासों से बड़ी सफलता आजादी के 75वें वर्ष में मिलने की सम्भावना जाग उठी है जो कार्य 75 वर्ष में नहीं हो सकें उन्हें कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी 5 वर्ष में करेंगे इसकी उम्मीद दिखाई दे रही है।