जयकुमार झा कोलारस - कोलारस परगने के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम सजाई में सोमवार को दोपहर के समय एक युवक नहाते समय नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार संजू पुत्र जसमन उम्र 21 साल अपने खेत के पास में नदी में युवक नहा रहा था नहाते समय गहरे पानी में जाने से युवक डूब गया जिससे युवक की मौत हो गई और बता दें कि उसके साथ उसकी मां भी अपनी कुए पर गई हुई थी मां से बोला कि मैं नहा कर अभी लौट कर आता हूं जब अधिक समय हो गया इसके बाद लड़का नहीं लौटा तो मां ने जाकर देखा लड़का पानी में तैरता मिला ग्रामीणओ ने रन्नौद थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता को सूचना दी तुरंत मौके पर पहुंचकर बॉडी को पानी से बाहर निकाल कर बदरवास पीएम के लिए भेज दिया गया पुलिस ने बताया है कि लड़का पानी में डूबने से खत्म हो गया है जिसकी 1 साल पहले ही शादी हुई थी पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्यावाही शुरू कर दी।