रामजीलाल बदरवास - बदरवास थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम आगरा बैतूल हाइवे पर आर.जे. 11 जी.ए. 7179 क्रमांक ट्रक के सामने अचानक गाय के आ जाने से ट्रक अनबैलेंस होकर फोरलाईन हाईवे के बीच में बनी नाली में चला गया और ट्रक में पाईप भरे हुए थे ट्रक की बॉडी को तोड़कर पूरा पाइप आगे की तरफ आ गया और जिससे ड्राइवर एवं कनेक्टर दोनों दब गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को निकाला जानकारी के अनुसार ट्रक में दबने से एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे की हालत गम्भीर पुलिस द्वारा घायल को स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया ।
Tags
बदरवास

