रघुवंशी समाज ने ओबीसी में शामिल होने के लिए विधायक के नेतृत्व में कोलारस एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कोलारस - कोलारस में बुधवार को रघुवंशी समाज के द्वारा पिछड़ा वर्ग में समाज को शामिल करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम कोलारस एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित रघुवंशी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा आदि इस ज्ञापन में शामिल हुए कोलारस शहर में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन बता दे सौरभ गार्डन एबी रोड से एकत्रित होकर रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कोलारस अनुविभागीय अधिकारी बीबीएल श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
विधायक ने बताया - प्रदेश में रघुवंशी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत जिला व तहशील स्तर पर दिए जाने बाले ज्ञापन की श्रृंखला में बुधवार अखिल भारतीय रघुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के नाते रघुवंशी समाज जनों के साथ अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कोलारस जिला शिवपुरी को तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरोन जिला गुना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
Tags
कोलारस
