कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी शनिवार की दोपहर कोलारस में उज्जवला योजना 2.0 का शुभारम्भ करने आये जहां उन्होंने पात्र लोगो को केन्द्र सरकार की ओर से निःशुल्क बटने वाले गैस सिलेन्डर योजना का शुभारम्भ किया उसके बाद कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी कोलारस के विश्राम ग्रह पहुंचे जहां अधिकारियों के साथ विकास कार्यो को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई थी बैठक में प्रमुख रूप से कोलारस विधायक मौजूद थे जिन्होंने कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ चर्चा की कोलारस विधायक 74 वर्ष से जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते लटके विकास कार्यो को कार्यकाल के शेष दो वर्ष में पूर्ण करने में जुटे हुये है उन कार्यो के प्रारम्भ होने से क्षेत्र के लोगो को रोजगार के साथ-साथ कोलारस एवं बदरवास जिनकी हालत वर्तमान में ग्राम पंचायत मोहना से भी खराब है यदि विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी कार्यकाल के शेष दो वर्षो में योजना के अनुसार कार्यो को प्रारम्भ कराने में कामयाब हो पाते है तो कोलारस विधानसभा रघुवंशी दम्पत्ति के लिये पिछोर की तरह अजेय गढ बन जायेगा विधायक रघुवंशी कोलारस में बस स्टेंड, खेल का मैदान, आधुनिक पार्क, गौशालाओं को विकसित करने, टमाटर की थोक मंडी सब्जी मंडी के पास जैसे अनेक कार्यो को चालू वर्ष के अंत तक प्रारम्भ करने के प्रयास में जुटे हुये है इसी तरह बदरवास में खेल का मैदान, सब रजिस्टार कार्यालय, गौशालाओं को विकसित करने, पार्क का निर्माण जैसे अनेक विकास कार्यो को तहसील मुख्यालय बदरवास में प्रारम्भ कराने का प्रयास कर रहे है यदि विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी आजादी के 74 वर्ष से लटके विकास कार्यो को पूर्ण कराने में सफल हुये तो कोलारस विधानसभा के लिये वह स्थाई गढ विधायकी के रूप में बनाने में कामयाब हो सकते है।
