Flipkart की सालाना आयोजित होने वाली Big Billion Days सेल का इंतजार खत्म हो गया है। Flipkart की तरफ से ऐलान कर दिया गया है कि Flipkart Big Billion Days सेल आगामी 7 सितंबर से शुरू होगी, जो 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सस्ते में खरीद पाएंगे। इस दौरान ग्राहक भारी डिस्काउंट ऑफर का लुत्फ उठा सकेंगे।
Flipkart Big Billion Days सेल में देशभर के करीब 3,75,000 सेलर्स हिस्सा लेंगे। इसमें कंज्यूमर के लिए Flipkart Pay Later, नो-कॉस्ट EMI सुविधा के साथ 70,000 रुपये की क्रेडिट लिमिट दी जाएगी। साथ ही flipkart की तरफ से सेल के लिए देशभर के 18 लीडिंग बैंक के साथ साझेदारी की है।
इसके अलावा Flipkart Big Billion Days Sale में ग्राहक Axis बैंक और ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी इंस्टैंट कैशबैक का लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही Paytm के जरिए UPI ट्रांजैक्शन पर निश्चित कैशबैक का लुत्फ उठा पाएंगे। सेल में मोबाइल, टीवी, होम एंड चिकन, फर्नीचर, ग्रॉसरी सस्ती दरों में खरीददारी के लिए उपलब्ध होंगी। ग्राहक flipkart Big Billion Days सेल में मात्र 1 रुपये में स्मार्टफोन समेत लाइफ स्टाइल और अन्य प्रोडक्ट को प्री-बुक कर पाएंगे.