कोलारस - वैक्सीनेशन महा अभियान कोलारस शहर के वार्ड नं. 03 में बीते दो दिनों से लगाया जा रहा है वैक्सीनेशन कैम्प जिसमें वैक्सीन का 2 डोज लगवाने के लिये लोगो को जगरूक कर डोर - टू- डोर वैक्सीन लगाई जा रही है जानकारी के अनुसार शहर में वैक्सीन लगाने के लिये वैक्सीन कैम्प प्रत्येक वार्ड में लगाये जा रहे है कैम्प के माध्यम से लोगो को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है कैम्प लगाने के लिये एक टीम बनाई गई है जिसको कोविड़ के निर्देशों का पालन करते हुये लोगो को वैक्सीन लगाना है इसी के साथ सोमवार - मंगलवार को वार्ड क्र. 03 में वैक्सीन कैम्प लगाया गया जिसमें टीम के सभी सदस्यों को सक्त निर्देश दिये गये थे कि कैम्प में उपस्थित होकर वैक्सीन लगवाने का कार्य जिम्मेदारी से किया जाये परन्तु यहां पर ऐसा नहीं हुआ वैक्सीनेशन कैम्प के सदस्यों में एक सदस्या दोनो दिनों में से किसी भी दिन उपस्थित नहीं बताया गया टीम के सदस्यों ने जानकारी देते हुये बताया कि बार बार जानकारी देने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुई है टीम के सदस्य इस प्रकार है सुनील सिंह तोमर बीएलओ वार्ड नं. 03, श्रीमति गीता बाथम एएनए, कुमारी तुल्सी शर्मा आंगनवाडी कार्यकर्ता, रचना जैन नगर परिषद कोलारस कर्मचारी उपस्थित रहे इसी के साथ टिंकी कोली आंगनबाडी सहायिका वार्ड नं. 03 को सूचना होने के बाद भी उपस्थित नहीं होना बताया गया है टीम के सदस्यों ने जानकारी देते हुये बताया कि दो दिवसों के अंदर एक भी नहीं टिंकी कोली वैक्सीनेशन कैम्प में उपस्थित नहीं रही।