बस चालक को नीद का झोका आने से कंटेनर मेें जा घुसी बस, टोल कर्मी गम्भीर रूप से घायल

कोलारस - कोलारस थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार की सुबह 08ः00 के करीब हुई सड़क दुर्घटना जानकारी के अनुसार ग्वालियर से गुना की तरफ जा रही यात्री बस के चालक को नीद का झपका आ जाने से गुना की तरफ जा रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी गनीमत यह रही की बस पूरी खाली थी उसमें कोई भी सवारी नही थी पर पूरण खेड़ी टोल प्लाजा कर्मचारी ब्रजेश ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर उसी बस में टोल प्लाजा से बैठकर म्याना जा रहा था तभी टोल से मात्र 200 मीटर दूरी पर बस कंटेनर में जा घुसी बस आगे से पूर्णता रूप से क्षतिग्रस्त हो गई इस हादसे में बृजेश के पैरों में गंभीर चोट आ जाने के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म