वैष्णव - हिन्दू सम्प्रदाय में सोमवार को देव उठने के साथ शादी विवाह प्रारम्भ, 9 जुलाई तक इस वर्ष अनेक मर्हुत

कोलारस - भगवान विष्णु करेगें सृष्टि का संचालन - 15 नवंबर 2021 को देवउठनी एकादशी है, जिसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु विश्राम (Lord Shri Hari Vishnu) काल पूरा करने के बाद क्षीर सागर से निकल कर सृष्टि का संचालन करते हैं. देवउठनी ग्यारस के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को माता तुलसी (Tulsi) और सालिग्राम का विवाह हिन्दू धर्म (Hindu religion) के हर घर में संपन्न होगा. इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. यह वो दिन है, जब से शुभ मुहूर्त की शुरूआत हो जाती है. इस दौरान हिन्दू धर्म में विवाह का पहला मुहूर्त 15 नवंबर 2021 को है.


विवाह के शुभ मुहूर्त


हिन्दू धर्म में विवाह का पहला मुहूर्त 15 नवंबर 2021 को है. नवंबर माह में कुल 7 शुभ मुहूर्त और दिसंबर 2021 में कुल 6 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी तारीख को शुभ मुहूर्त हैं?


नवंबर के विवाह मुहूर्त 15 नवंबर 2021, सोमवार 16 नवंबर 2021, मंगलवार 20 नवंबर 2021, शनिवार 21 नवंबर 2021, रविवार 28 नवंबर 2021, रविवार 29 नवंबर 2021, सोमवार 30 नवंबर 2021, मंगलवार 

दिसंबर के विवाह मुहूर्त 1 दिसंबर 2021, बुधवार 2 दिसंबर 2021, गुरुवार 6 दिसंबर 2021, सोमवार 7 दिसंबर 2021, मंगवार 11 दिसंबर 2021, शनिवार 13 दिसंबर 2021, सोमवार

2022 के मुहूर्त

1. जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 22, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। 2. फरवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 4, 5, 6, 7, 9, 10, 18 और 19 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। 3. मार्च 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त : मार्च में कोई मुहूर्त नहीं है फिर भी कुछ ज्योतिषियों के अनुसार 4 और 9 बताई गई है। 4. अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह करना शुभ होगा। 5. मई 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 02, 03 (अक्षय तृतीया), 09, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। 6. जून 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 01, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। 7. जुलाई 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 04, 06, 07, 08 और 09 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म