बैराड़ - बैराड़ भारतीय किसान संघ के ग्वालियर संभाग अध्यक्ष कल्याण यादव के समक्ष शैलेंद्र धाकड़ हिम्मतगढ़ के द्वारा अपने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन रखा गया साथ जानकारी देते हुये बताया कि प्रोजेक्ट किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा साथ ही कहां कि पानी की पांडुवी वाली मोटर जो पानी के अंदर चलती है उनके लिए बनाया गया है यह प्रोजेक्ट पानी की मोटर नहर तालाब कुए में पानी की कमी से मोटर खराब हो जाती है उसके लिए प्रोजेक्ट बनाया है जिससे पानी खत्म होने से पहले ही मोटर को ऑटोमेटिक ही बंद कर देगा जिससे पानी की मोटर खराब नहीं होगी और साथ में किसान का समय भी बचेगा कि बार-बार खेत से कुएं में या तालाब नदी में मोटर देखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा साथ में किसान का समय भी बचाएगा जो हजारों फुट की दूरी से मोटर को बार-बार देखने जाते हैं कि कहीं पानी खत्म ना हो जाए और किसानों को डर सताता है कि पानी खत्म हो जाने से मोटर खराब ना हो जाए।