शिवपुरी - त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2021 की घोषणा शीघ्र होने की संभावना है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने मतदान केन्द्रों पर दलों के पहुंचने पर केंद्र खुला रखने, उनके रुकने, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे है जारी आदेश के तहत ऐसे मतदान दल जिन्हें अपने विकासखण्ड से दूसरे विकासखण्ड में तैनात किया गया है। वे मतदान दिवस के दो दिन पूर्व विकासखण्ड पर उपस्थित होंगे। अगले दिवस मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्द्र की ओर प्रस्थान करेंगे। मतदान दलों से विकासखंड मुख्यालय पर रुकने, साफ-सफाई एवं बिस्तर आदि की व्यवस्था हेतु जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आर.एस.परिहार, संबंधित नगर पालिका के सहयोग से व्यवस्था करेंगे। साथ ही मतदान केन्द्रों पर दलों के पहुंचने पर केंद्र खुला रखने, साफ-सफाई के लिए जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दायित्व सौंपे गए है। जबकि पेयजल, चाय-नाश्ता, भोजन आदि की व्यवस्था के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित नगर परिषद एवं नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। उक्त अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से समन्वय कर उक्त व्यवस्था अति-आवश्यक रूप से सुनिश्चित करेंगे।
Tags
शिवपुरी