विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. दोनों की शादी दिसंबर के महीने में होने की खबर है. इस बीच नई अपडेट भी लगातार आ रही है.पहले बताया जा रहा था कि डायरेक्टर कबीर खान के घर विक्की और कटरीना की रोका सेरेमनी हुई है. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ये कपल शादी के बाद साथ रहने के लिए नए घर की तलाश कर रहा है.
विक्की-कटरीना को मिला अपने सपनों का घर
खबर है कि विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के साथ शादी के बाद रहने के लिए एक परफेक्ट घर ढूंढ लिया है. जुहू के इस घर के लिए विक्की बड़ी रकम भी अदा कर रहे हैं बताया जा रहा है कि विक्की और कटरीना काफी समय से घर ढूंढ रहे थे अब उन्हें अपना फाइनल घर मिल गया है. दोनों ने मुंबई के जुहू एरिया में एक लग्जुरियस अपार्टमेंट को किराए पर लिया है. इस अपार्टमेंट की बिल्डिंग में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी रहते हैं. इसी के साथ कटरीना, अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का शर्मा की पड़ोसी भी बनने जा रही हैं.
'एक था टाइगर' के डायरेक्टर के घर हुआ Vicky Kaushal-Katrina Kaif का रोका
कबीर खान के घर हुआ दोनों का रोका
पहले हमने आपको बताया था कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल का रोका हो गया था. ये रोका डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर के घर हुआ था. कटरीना कैफ ने कबीर खान के साथ फिल्म 'एक था टाइगर' और 'न्यूयॉर्क' में काम किया हुआ. कटरीना, कबीर को अपना राखी भाई भी मानती हैं. ये सेरेमनी बहुत इंटिमेंट थी. कटरीना की मां Suzanne Turquoette और छोटी बहन इसाबेल और विक्की के माता-पिता श्याम कौशल और वीणा कौशल संग उनके छोटे भाई सनी कौशल रोका सेरेमनी का हिस्सा बने थे.