लोकायुक्त ने नामांतरण के लिए 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

इंदौर लोकायुक्त ने झाबुआ की पेटलावद तहसील में पटवारी रेखा मेढा को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला नामांतरण से जुड़ा है। पटवारी झाबुआ के ही एक व्यक्ति से नामांतरण के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। दो हजार रुपए की रिश्वत पहले ले चुकी थी लोकायुक्त एसपी इंदौर को झाबुला जिला पाडल घाटी निवासी जाम सिंह पिता कसना ने शिकायत की थी कि उसने पेटलावद के कदवासी गांव में ढाई बीघा जमीन खरीदी है नामांतरण करने के लिए पटवारी रेखा मेढा उससे 6 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है शिकायत के साथ जाम सिंह ने रिश्वत मांगने का रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी। इस आधार पर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने रणनीति बनाई तय हुआ कि जब जाम सिंह रिश्वत की बची हुई राशि देने जाएंगे, तब पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जाएगा बुधवार को रलियावन स्कूल के प्रांगण में रेखा मेढा रिश्वत के बचे हुए 4 हजार रुपए लेने पहुंची थी जैसे ही जाम सिंह ने रेखा को रिश्वत की राशि दी, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की जा रही है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म