भोपाल में आयोजित प्राक्कलन समिति की बैठक में विधायक रघुवंशी ने रखे कोलारस परगने के विकास से जुडे कई मुददे

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि बुधवार को भोपाल में प्राक्कलन समिति की बैठक में सम्मिलित हुये कोलारस विधायक रघुवंशी जिसमें श्रीमती रश्मि अरुण समी, पीएस स्कूल शिक्षा विभाग एवं नीरज मंडलोई, पीएस लोक निर्माण विभाग की उपस्थिति में दोनों विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी कोलारस विधानसभा क्षेत्र के 2020- 21 के बजट में स्वीकृत निम्न कार्यों को शीघ्र किये जाने को लेकर निर्देश।

(1) लुकवासा से सोनपुरा रोड के बीच तीनों पुलों का निर्माण शीघ्र हो (2) आनंदपुर से लुकवासा रोड (3) अटरूनी बाईपास रोड (4) मेघोना से दादूखेड़ी से देपालखेड़ी रोड (5) नैनागिर में कूनो नदी पर पुल निर्माण (6) खरई में सी सी रोड निर्माण शीघ्र प्रारम्भ हो।

स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत भी शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूलों में प्राचार्याे की नियुक्ति को लेकर बैठक में बिस्तृत चर्चा की गई तथा स्कूल शिक्षा विभाग में आवश्यक सुधार के लिए अनेक सुझावों पर भी चर्चा की गई।

इसी के साथ बुधवार को भोपाल में मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त व वाणिज्य कर मंत्री से मुलाकात कर बदरवास में सब रजिस्टार ऑफिस खोलने एवं एक और राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा बदरवास में खोलने हेतु अनुशंसा ली।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म