जयकुमार झा रन्नौद - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले रन्नौद में बारिश की मार तो खाद्य की किलत चारो तरफ से किसान परिसान, मायापुर थाना क्षेत्र के महुआ राजापुर गांव में बीती रात एक किसान के बोर पर 200 पाइप रखे हुए थे किसान शाम के बक्त अपने घर पर भोजन करने आया इसी समय का इंतजार कर रहे अज्ञात लोगो ने पाइपों में आग लगा दी और बोर में पत्थर डालकर बंद कर दिया जानकारी के अनुसार मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर के धनीराम पुत्र अननु लाल ओझा के बोर पर खेती बाड़ी का काम चल रहा था करीब 2 सौ पाइप 3 इंच के खेतो मै पानी डालने के लिए रखे थे जलापन के चलते किसी व्यक्ति ने आग लगा दी जिसमें से करीब 90 पाइप जलकर राख हो गए जिसकी कीमत 80 हजार बताई जा रही है शेष पाईप भी जगह जगह चल गये है करीब दो लाख के पाईप खराब हो गये और पास में खाली पड़ा बोर मै था पत्थर पटक कर उसको बंद कर दिया गया आग लगते ही गांव से लोग बुझाने के लिए पहुंच गए इसके बाद किसान धनीराम ओझा ने मायापुर थाने पर पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआई आर दर्ज आगे की करवाई रही है।
इनका कहना है - मैं बोर से घर पर खाना खाने के लिए आया था इतने ही समय में लोगों ने मेरे करीब 100 पाईप जला दिए गए और बोर में पत्थर पटक दी है ऐसे में अब मैं खेती कैसे कर पाऊंगा मैंने मायापुर थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाई है जाकर वोट की है लेकिन अभी तक पुलिस नहीं आई - धनीराम ओझा राजापुर
इनका कहना है - एक किसान के पाइप जलने की घटना सामने आई है इस पर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मौके पर पहुंच गई और इंक्वायरी चल रही है -हुकुम चंद मीणा थाना प्रभारी मायापुर
Tags
रन्नौद