कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि 09 नबम्बर मंगलवार को कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले बदरवास क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुंआ के ग्राम दीवट की आदिवासी बस्ती में शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया जा रहा है अंतिम ग्राम के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की समस्याओं के निवारण के लिए दिनांक 09 नबम्बर मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे से ग्राम पंचायत धुआ के ग्राम दीवट की आदिवासी बस्ती में शिकायत निवारण कैंप का आयोजन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है जिसमें कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे साथ कोलारस विधायक रघुवंशी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण करायेगे साथ ही विधायक रघुवंशी ने कहां कि भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक हितग्राही को जानकारी दे और हितग्राही अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित कैंप में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराये साथ ही प्रशासनिक कर्मचारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहीओं की समस्याओं को तत्काल मौके पर ही निराकरण करें और साथ ही वितार से हितग्राही को सन्तुष्टी पूर्ण कराकर ही कैंप से बाहर जाने दे इसी के साथ क्षेत्र के सभी हितग्राहीओं को कैंप का लाभ मिल सकें जिसके लिये हितग्राहीओं को जगरूक करे और उनसे सम्पर्क कर समस्याओं का अधिक से अधिक निराकरण कैंप के दौरान किया जा सके।
Tags
कोलारस