कोलारस - कोलारस में लगातार एक के बाद एक चोरी और लूट की बारदातों ने कोलारस क्षेत्र में लोगों को भयवीत कर दिया है लगातार बदमाश यहां एक के बाद एक बारदातों को अंजाम दे रहे और पुलिस लगातार हाथ पर हाथ धरें बैठी है इसी के चलते मंगलवार को फिर एक और वारदात हो गई जहां बदमाशों ने फिर दिन दहाडे एक चोरी की बारदात को अंजाम दिया है जानकारी के अनुसार बल्लू साह उम्र 35 साल निवासी अग्रवाल धर्मशाला के पास एप्रोच रोड कोलारस में आईटीआई कॉलेज के पास स्थिति सब्जी मंडी में आडतिएं का काम करता है। इसीे के चलते आज सुबह लगभग 7 बजे मंडी गया था और अपना बैग एक टैविल पर रखकर किसानों से बातचीत करने लगा। जब देखा तो बैग गायब था बल्लू ने बताया है कि इस बैग में 60 हजार रूपए नगदी रखे थे इस मामले की सूचना ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया। एक के बाद हो रही बारदातों में एक और बारदात जुड जाने के पुलिस भी परेशानी में आ गई है परंतु सबसे अहम बात यहां यह है कि कोलारस टीआई आलोक भदौरिया के पास जिले की सबसे शानदार टीम है उसके बाद भी यहां बारदातें नहीं थम रही और बदमाश लगातार यहां पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है।
बीते दो माह में एक दर्जन से अधिक लूट-चोरी की घटनाओं से कोलारस में भय का माहौल, आईएसओ अवार्ड से सम्मानित कोलारस थाना क्षेञ में अपराध का ग्राफ बडा दो गुना
byThe Today Times
-
Tags
कोलारस