अमोला थाने से कुछ दूरी पर चोरो ने पत्रकार और पत्रकार के पिता को मरणासन्न

पत्रकार हुआ घायल तो पिता को गम्भीर हालात में किया आईसीयू में भर्ती

करैरा - करेरा अनुविभाग के अमोला थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया के निवासी आनंद शर्मा जो पत्रकारिता का कार्य करते हैं उनको एवं उनके पिता को बीते रोज चोरों द्वारा मारपीट कर कर मरणासन्न का डाला जानकारी के मुताबिक चोरो द्वारा हाइवे पर लगी लोहे की  रैलिंग को तोड़कर चोरी कर बेचने का कार्य किया जा रहा था जिस समय चोर चोरी को अंजाम दे रहे थे उसी समय आनंद ने उन चोरो को देख लिया । जिस पर चोरो ने अपनी चोरी छिपाने के लिये आनन्द को और उसके परिवार को खत्म करने की ठान ली  एवं  जैसे ही आनन्द की सूचना चोरो को लगी कि वह थाने के पास है तो वह चोर सरिया एवं लाठी लेकर आनन्द के पास जा पहुचे आनन्द ने यह घटनाक्रम अपने पिता को तत्काल पर फोन पर बताया तो आनन्द के पिता भी वहां जा पहुँचे तो चोरो द्वारा लाठी एवं सरियों से बाप-बेटे की मारपीट कर दी जिस पर आनन्द का हाथ फैक्चर है एवं  उसके पिता को आईसीयू में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया घटना लिखे जाने तक एफआईआर नही हुई थी लेकिन चोरो के हौसले किस तरह अमोला क्षेत्र में बुलंद है इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म