कोलारस - 21 अक्टूबर को फरियादी शफी अहमद खांन पुत्र नजीम खांन उम्र 58 साल निवासी कोलारस ने रिपोर्ट की कि मै पूरनचंद्र हरिओम फर्म मे मण्डी मे मुनीम गिरी का काम करता हूँ, दिनांक 21.10.21 के समय करीब 11.00 बजे से 11.15 बजे मै बारदाना लेने के लिये मण्डी से गोदाम जा रहा था मेरे पास झोला मे करीब 03 लाख रूपये, चैक बुक, लेटर पैड, बिल बुक, कांफी , कैलकुलेटर , एक मण्डी का कट्टा (37-1) रखे थे जैसे ही मै क्रषि मण्डी कोलारस के गेट और रोड के बीच मे आया तो एक मो.सा. वाले ने पीछे से जानबूझ के मेरी मो.सा. मे टक्कर मार दी जिससे मै गिर पङा गिरने से मेरे वायें हाथ की कोहनी मे व बायें पैर के पंजे , घुटने मे तथा सिर मे वायीं तरफ मूंदी चोटे आई है और उन व्यक्तियो ने मुझे धमकाकर तथा जबरजस्ती मेरा झोला छुङा लिया और भाग गये उनके पीछे एक मो.सा. और थी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 470/21 धारा 392,34 ताहि. 11/13 एम.पी.डी.पी.के. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये शीघ्र निकाल करने हेतु आदेशित किया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एस.डी.ओ.पी. अमरनाथ वर्मा कोलारस के मार्ग दर्शन मे विवेचना एवं अज्ञात आरोपियो के गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये गये तो आज दिनांक 19.11.2021 को मुखबिर की सूचना पर कोलारस वायपास भङोता पुल के पास तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया एवं लूट मे गया फरियादी का बैग जिसमे चैक बुक, लेटर पैड, बिल बुक, कांफी , कैलकुलेटर , एक मण्डी का कट्टा (37-1) एवं लूट के रूपयो मे से इनके हिस्से मे आये रूपये 01 लाख 05 हजार तथा घटना मे प्रयुक्त साविर खांन की सफेद रंग की अपाचे मो.सा. बरामद की गई है घटना के शेष आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही निरी. आलोक सिंह भदौरिया , उनि. रामचंद्र शर्मा, उनि. योगेन्द्र सिंह सेंगर , सउनि.शत्रुघन सिंह , कार्य. प्र.आर. 475 नरेश दुवे, कार्य. प्र.आर. 119 भुपेन्द्र तोमर, कार्य. प्र.आर. 890 अवतार सिंह , कार्य.प्र.आर. 43 दिलीप सिंह , आर.चालक 940 दीनू रघुवंशी एवं सायबर सेल के आर. देवेन्द्र की विशेष भूमिका रही ।
Tags
कोलारस