रन्नौद - कोलारस परगने के मायापुर थाने क्षेत्र के राजापुर में पत्थर का बड़े पैमाने पर व्यापार चल रहा है और स्थानीय लोगो का रोजगार का जरिया सिर्फ पत्थर है। जिसको लेकर रात्रि 8 बजे मायापुर निवासी उदम कुशवाहा का मायापुर पुलिस ने अवैध पत्थर से भरा ट्रैक्टर पकड़ कर थाने ले गए और मामला दर्ज कर दिया, ट्रेक्टर को छुड़ाने के लिए सरपंच जितेंद्र सिंह परमार थाने पर पहुंचे ट्रैक्टर को छोड़ने की बात करी तो थाना प्रभारी ने सरपंच को गाली गलौज और धक्का-मुक्की कर भगा दिया. उदम कुशवाह ने बताया है ट्रेक्टर छोडने के एवज में मायापुर पुलिस मुझसे 50 हजार रूपये की मांग कर रही थी मैं गरीब हूं मेरे पास कहां थे पैसे पुलिस को देने के लिये इसको लेकर सरपंच मेरे साथ गए हुए थे उनके साथ भी पुलिस ने गलत व्यवहार किया इसको लेकर सुबह मायापुर में लोगों ने रन्नौद-पिछोर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जिसमें 2 सैकड़ा से भी ज्यादा अधिक लोग सड़कों पर बैठ गए और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे इसके बाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आने पर मामला शांत हुआ।
इनका कहना है -
उदम कुशवाहा हमारा कार्य करता है मायापुर पुलिस ने जबरदस्ती उसके घर के सामने से ट्रैक्टर उठाकर थाने में जप्त कर लिया छुड़ाने की एवज में 50हजार उधम से मांग रहे थे मैं थाने गया टीआई थाना प्रभारी हुकुम चंद मीणा दारु पिए बैठे हुए थे मैंने चर्चा की मेरे साथ बदतमीजी गाली गलौज देने लगे और कहने लगे तुम्हारे जैसे सरपंच मेरे आगे पीछे घूमते हैं इसको लेकर पब्लिक ने में चक्का जाम किया और मायापुर में पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान सरपंच मायापुर।
इनका कहना है -