जिले में 06 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण, कोलारस के दोनो नये तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार समालेंगे पद

शिवपुरी - जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह द्वारा जिले के 03 तहसीलदारों एवं 03 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये है जिसमें कोलारस तहसील के तहसीलदार अखलेश शर्मा कोलारस पिछोर भेजा गया है उनके स्थान पर श्रीमति प्रतिज्ञा ढेंगुला कोलारल तहसीलदार का पद भार संभालेंगे जबकि नायब तसहीलदार शुश्री पूजा यादव को शिवपुरी भेजा गया है उनके स्थान पर पवन चंदेलिया कोलारस नायब तहसीलदार के रूप में पदभार संभालेंगे इस क्रम में जिले के कुल 06 स्थानों पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के फेरबदल आदेश जिलाधीश द्वारा जारी किये गये है यदि आचार संहिता का पेच बीच में नहीं आया तो सोमवार के आस पास स्थानांत्रित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार पदभार संभालेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म